विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता कौन-सी है?
- Aसिंधु घाटी
- Bचीनी
- Cमिस्री
- Dमेसोपोटामियाई (इराक)
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) मेसोपोटामियाई (इराक)
व्याख्या
मेसोपोटामिया की सभ्यता को विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता है। यह सभ्यता मुख्यतः वर्तमान इराक, उत्तर-पूर्वी सीरिया, दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और पश्चिमी ईरान के क्षेत्रों में विकसित हुई। मिस्र की सभ्यता नील नदी घाटी में विकसित हुई और इसे मेसोपोटामिया की सभ्यता से बाद की माना जाता है।