आधुनिक इतिहास PYQ 560 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेता कौन था?

  1. Aचीन
  2. Bभारत
  3. Cपाकिस्तान
  4. Dइंडोनेशिया

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भारत

व्याख्या

गुटनिरपेक्ष आंदोलन भारत की पहल पर आरंभ हुआ। उल्लेखनीय है कि विश्व में शांति और परस्पर सहयोग स्थापित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर, घाना के राष्ट्रपति क्वामे एनक्रूमा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो और यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो जोसिप ब्रोज ने परस्पर सहयोग से विश्व राजनीति में एक तीसरी शक्ति के रूप में गुटनिरपेक्ष आंदोलन आरंभ किया। गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो की अध्यक्षता में बेलग्रेड में हुआ। गुटनिरपेक्ष आंदोलन का 19वां शिखर सम्मेलन जनवरी, 2024 में कंपाला (युगांडा) में हुआ।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ