आधुनिक इतिहास PYQ 534 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

बॉम्बे योजना में प्रस्ताव था:

  1. Aआर्थिक विकास की तीव्र दर
  2. Bसमान वितरण
  3. Cकुछ पूंजीवादी विशेषताओं का परित्याग
  4. Dकर्मचारी/श्रमिक कल्याण योजना
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

'बॉम्बे योजना' 1944 में प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों के एक समूह ने प्रस्तुत की। इस योजना में आयात प्रतिस्थापन और औद्योगीकरण पर आधारित प्रस्तावों द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के तीव्र आर्थिक विकास की वकालत की गई। साथ ही इसमें देश के आर्थिक विकास में राज्य के हस्तक्षेप और नियोजित विकास की आवश्यकता तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की आवश्यकता भी दिखाई गई, जो कुछ पूंजीवादी विशेषताओं के परित्याग को दर्शाती है। इस आधार पर सही उत्तर विकल्प (e) होगा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ