आधुनिक इतिहास PYQ 533 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

नोआखाली के दौरान महात्मा गांधी के सचिव कौन थे?

  1. Aनिर्मल कुमार बोस
  2. Bमहादेव देसाई
  3. Cप्यारेलाल
  4. Dवल्लभभाई पटेल

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) निर्मल कुमार बोस

व्याख्या

बंगाल के नोआखाली क्षेत्र में हिंसा के दौर में महात्मा गांधी के निजी सचिव प्रसिद्ध बंगाली मानवविज्ञानी और गांधीवादी नेता निर्मल कुमार बोस थे। उन्होंने बंगाल में महात्मा गांधी के दुभाषिए के रूप में भी कार्य किया। वे 1946-47 तक महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ