'स्थायी बंदोबस्त' किसके साथ किया गया?
- Aजमींदारों के साथ
- Bग्राम समुदायों के साथ
- Cमुकद्दमों के साथ
- Dकिसानों के साथ
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) जमींदारों के साथ
व्याख्या
1793 ई. में लॉर्ड कॉर्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था शुरू की। इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी और बीसवेदारी आदि अलग-अलग नामों से भी जाना जाता था। यह व्यवस्था बंगाल, बिहार, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लागू की गई और इसके अंतर्गत ब्रिटिश भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 19% भाग आया। इस व्यवस्था में जमींदारों के एक नए वर्ग को भूस्वामी घोषित किया गया, जिन्हें भू-राजस्व का 10/11 भाग कंपनी को देना था और 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए रखना था।