निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का तात्कालिक कारण कौन-सा था?
- Aआंग्ल-फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्विता
- Bऑस्ट्रिया का उत्तराधिकार युद्ध
- Cकर्नाटक के उत्तराधिकार का मुद्दा
- Dअंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों पर कब्जा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों पर कब्जा
व्याख्या
प्रथम कर्नाटक युद्ध (1746-48) 1740 ई. में आरंभ हुए ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध का विस्तार मात्र था। अपनी गृह सरकारों के आदेश के विरुद्ध भी दोनों पक्षों (अंग्रेज और फ्रांसीसी) में 1746 ई. में युद्ध छिड़ गया। युद्ध का तात्कालिक कारण कमोडोर कर्टिस बार्नेट के नेतृत्व में अंग्रेजी नौसेना द्वारा कुछ फ्रांसीसी जहाजों पर कब्जा करना था। इसी युद्ध के दौरान कर्नाटक के नवाब अनवरुद्दीन ने महफूज खां के नेतृत्व में फ्रांसीसियों पर आक्रमण करने के लिए सेना भेजी। कैप्टन पैराडाइज के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना ने अड्यार नदी पर स्थित सेंट टोमे नामक स्थान पर नवाब को पराजित किया। यूरोप में युद्ध समाप्त होने के साथ प्रथम कर्नाटक युद्ध भी समाप्त हो गया। एक्स-ला-शापेल की संधि (1748) से ऑस्ट्रिया का उत्तराधिकार युद्ध समाप्त हुआ और मद्रास अंग्रेजों को वापस मिल गया। प्रथम कर्नाटक युद्ध सेंट टोमे की लड़ाई के लिए याद किया जाता है।