आधुनिक इतिहास PYQ 4 / 636 · यूरोपीय कंपनियों का आगमन

निम्नलिखित में से किस अंग्रेज अधिकारी ने स्वाली में पुर्तगालियों को हराया था?

  1. Aविलियम हॉकिन्स
  2. Bथॉमस बेस्ट
  3. Cथॉमस रो
  4. Dजोशिया चाइल्ड

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) थॉमस बेस्ट

व्याख्या

कैप्टन विलियम हॉकिन्स अप्रैल, 1609 में सूरत से मुगल दरबार पहुंचा, परंतु वह सूरत में फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति पाने में सफल नहीं हो सका। 1611 ई. में पुर्तगालियों के विरोध के बावजूद कैप्टन हेनरी मिडलटन सूरत के निकट स्वाली पहुंचा और मुगल गवर्नर से वहां व्यापार करने की अनुमति पाने में सफल रहा। 1612 ई. में कैप्टन थॉमस बेस्ट ने स्वाली (सूरत के निकट) में पुर्तगालियों को हराकर उनके एकाधिकार को समाप्त किया। इसके बाद जहांगीर की अनुमति से अंग्रेजों ने 1613 ई. में सूरत में स्थायी रूप से फैक्ट्री स्थापित की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अंग्रेज मसूलीपट्टनम में अपनी पहली (अस्थायी) फैक्ट्री स्थापित कर चुके थे। यहां से अंग्रेजों ने देश के अन्य भागों में अपना व्यापार फैलाया और शीघ्र ही अहमदाबाद, बुरहानपुर, अजमेर और आगरा में सहायक फैक्ट्रियां स्थापित कीं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ