इंग्लैंड में हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने भारतीय स्वतंत्रता विधेयक कब पारित किया?
- A14 जुलाई, 1947
- B15 जुलाई, 1947
- C16 जुलाई, 1947
- D14 अगस्त, 1947
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 16 जुलाई, 1947
व्याख्या
माउंटबेटन योजना के आधार पर 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया। इसे 15 जुलाई, 1947 को हाउस ऑफ कॉमन्स ने और 16 जुलाई, 1947 को हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने पारित किया। इसके बाद 18 जुलाई, 1947 को विधेयक को शाही स्वीकृति मिली।