20 फरवरी, 1947 को प्रधानमंत्री एटली ने भारत से ब्रिटिश शासन को अधिकतम कब तक हटा लेने के निर्णय की घोषणा की?
- Aजून, 1948
- Bअगस्त, 1947
- Cजनवरी, 1948
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) जून, 1948
व्याख्या
20 फरवरी, 1947 को एटली ने हाउस ऑफ कॉमन्स के सामने कहा कि उनकी सरकार का इरादा जून, 1948 तक भारतीयों को सत्ता सौंपने का है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तब तक संविधान पर कोई निर्णय न हुआ, तो ब्रिटिश सरकार को विचार करना होगा कि ब्रिटिश भारत में केंद्र सरकार की शक्तियां किसे सौंपी जाएं: किसी केंद्रीय सरकार को, या कुछ क्षेत्रों में प्रांतीय सरकारों को, या भारतीय जनता के हित में उचित समझे जाने वाले किसी अन्य तरीके से। मार्च, 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन को वायसराय पद की शपथ दिलाई गई। उनका काम भारत से ब्रिटिश सत्ता को समेटना था। उन्हें विशेष निर्देश दिया गया था कि सत्ता हस्तांतरण के साथ यथासंभव भारत को एकजुट रखें; परंतु उन्हें भारत की बदली परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार भी दिया गया था, ताकि ब्रिटेन न्यूनतम हानि के साथ सम्मानपूर्वक हट सके। सत्ता हस्तांतरण की वार्ताओं के दौरान माउंटबेटन जल्दी ही इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारत का विभाजन और पाकिस्तान का निर्माण आवश्यक हो गया है।