नीचे दो कथन दिए गए हैं; एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)। इन्हें ध्यान से पढ़िए: कथन (A): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से अलग रहा। कारण (R): उसका मानना था कि इस आंदोलन से भारत की स्वतंत्रता में देर होगी। दिए गए कथनों के संदर्भ में कौन-सा सही है?
- A(A) और (R) दोनों अलग-अलग सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों अलग-अलग सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- D(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
व्याख्या
कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से अलग रहा। 1940 से लेकर 1947 में विदेशी शासन की समाप्ति तक किसी भी राष्ट्रीय आंदोलन में संघ की कोई भूमिका नहीं थी।