भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 'बकरी का टापू' में अखिल भारतीय आजाद दस्ते का गठन किसने किया?
- Aराम मनोहर लोहिया
- Bउषा मेहता
- Cचित्तू पांडे
- Dजयप्रकाश नारायण
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) जयप्रकाश नारायण
व्याख्या
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण ने नेपाल की तराई में कोसी नदी के कछार में स्थित 'बकरी का टापू' नामक द्वीप पर 'अखिल भारतीय आजाद दस्ता' बनाया। यह विशेष रूप से सरकार के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाइयों के लिए बनाया गया था, ताकि सरकार के युद्ध कार्यों में बाधा डाली जा सके। मई, 1943 में ब्रिटिश दबाव में नेपाल सरकार ने जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ गिरफ्तार लोगों में राम मनोहर लोहिया, श्यामनंदन सिंह, वैद्यनाथ झा और कार्तिक प्रसाद सिंह शामिल थे।