आधुनिक इतिहास PYQ 454 / 636 · भारत छोड़ो आंदोलन

6 जुलाई, 1942 को कांग्रेस कार्यसमिति में महात्मा गांधी ने पहली बार अपनी 'भारत छोड़ो नीति' पर चर्चा की। उस समिति के अध्यक्ष थे:

  1. Aराजगोपालाचारी
  2. Bमौलाना अबुल कलाम आजाद
  3. Cपंडित जवाहरलाल नेहरू
  4. Dएनी बेसेंट

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) मौलाना अबुल कलाम आजाद

व्याख्या

जुलाई, 1942 में वर्धा में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, जे.एल. नेहरू, वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीतारमैया, जी.बी. पंत, प्रफुल्ल चंद्र घोष, सैयद महमूद, अरुणा आसफ अली, जे.बी. कृपलानी, महात्मा गांधी आदि ने भाग लिया और 'भारत छोड़ो' नामक प्रस्ताव पारित किया, जिसे 8 अगस्त, 1942 को ग्वालिया टैंक में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में अपनाया गया। इसकी अध्यक्षता अबुल कलाम आजाद ने की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ