आधुनिक इतिहास PYQ 453 / 636 · भारत छोड़ो आंदोलन

'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित होने के बाद गांधी जी को कहां बंदी बनाकर रखा गया?

  1. Aयरवदा जेल
  2. Bनैनी जेल
  3. Cअहमदनगर का किला
  4. Dआगा खान पैलेस

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) आगा खान पैलेस

व्याख्या

7-8 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक (अगस्त क्रांति मैदान) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि की गई। मामूली संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन की औपचारिक शुरुआत 8 अगस्त, 1942 को ही हो गई। 9 अगस्त, 1942 को नेताओं की गिरफ्तारी के कारण आंदोलन जनता में स्वतः फैल गया। इस प्रकार भारत छोड़ो आंदोलन की व्यावहारिक शुरुआत 9 अगस्त, 1942 मानी जाती है। आंदोलन शुरू होते ही 'ऑपरेशन जीरो ऑवर' के तहत गांधी जी और अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेता गिरफ्तार कर लिए गए। गांधी जी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू के साथ पूना के आगा खान पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, ओडिशा, संयुक्त प्रांत और मद्रास में था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ