मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के गठन की मांग वाला प्रस्ताव किस वर्ष पारित किया?
- A1939
- B1940
- C1941
- D1942
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1940
व्याख्या
22-24 मार्च, 1940 को लाहौर में मुस्लिम लीग का अधिवेशन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुहम्मद अली जिन्ना ने की। इस अधिवेशन में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के मुसलमानों के लिए 'स्वतंत्र राज्यों' की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसे 'लाहौर प्रस्ताव' कहा जाता है। बाद में यही 'लाहौर प्रस्ताव' 'पाकिस्तान प्रस्ताव' कहलाया। परंतु उल्लेखनीय है कि इस प्रस्ताव में न तो विभाजन का और न ही 'पाकिस्तान' शब्द का उल्लेख था। लाहौर प्रस्ताव में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों को मिलाकर अलग-अलग स्वतंत्र राज्य बनाने की बात थी, एक स्वतंत्र राष्ट्र की नहीं। उस समय कुछ लोगों ने इसे दो स्वतंत्र देशों (भारत और पाकिस्तान) की मांग के रूप में देखा। फिर भी लाहौर प्रस्ताव (पाकिस्तान प्रस्ताव) ने आगे चलकर पाकिस्तान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।