'नाउ ऑर नेवर' पर्चा किसने लिखा?
- Aमुहम्मद जिन्ना
- Bमुहम्मद इकबाल
- Cरहमत अली
- Dखफी खान
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) रहमत अली
व्याख्या
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक छात्र चौधरी रहमत अली ने 1933 ई. में 'नाउ ऑर नेवर; आर वी टू लिव ऑर पेरिश फॉर एवर?' शीर्षक से एक पर्चा लिखा। इसमें उसने एक नई पहचान के लिए अलग राष्ट्रीय दर्जे की मांग की, जिसे उसने पाकिस्तान नाम दिया। [अपने पर्चे में चौधरी रहमत अली ने 'पाकस्तान' (PAKSTAN) शब्द का प्रयोग किया था, जिसे बाद में 'पाकिस्तान' (PAKISTAN) कहा गया।] 'पाकिस्तान' शब्द पंजाब, अफगान प्रांत, कश्मीर और सिंध के पहले अक्षरों तथा बलूचिस्तान के अंतिम तीन अक्षरों से बना: P - पंजाब, A - अफगान प्रांत (उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत), K - कश्मीर, S - सिंध, Tan - बलूचिस्तान।