आधुनिक इतिहास PYQ 432 / 636 · भारतीय देशी रियासतें

1927 की बटलर समिति का उद्देश्य था:

  1. Aभारतीय सेना का आधुनिकीकरण
  2. Bभारतीय कृषि का नवाचारी आधुनिकीकरण
  3. Cराष्ट्रीय समाचार-पत्रों पर सेंसरशिप लागू करना
  4. Dभारतीय रियासतों और ताज के बीच संबंधों में सुधार

B.P.S.C. (Pre)

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) भारतीय रियासतों और ताज के बीच संबंधों में सुधार

व्याख्या

बटलर समिति का गठन 1927 ई. में हुआ; इसे भारतीय रियासत समिति भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य भारत सरकार और भारतीय रियासतों के बीच संबंधों की जांच करना और ब्रिटिश भारत तथा रियासतों के बीच आर्थिक और वित्तीय संबंध सुधारने की सिफारिशें करना था। भारतीय नरेशों ने समिति के सामने अपना पक्ष रखने के लिए प्रसिद्ध वकील लेस्ली स्कॉट को नियुक्त किया। स्कॉट का तर्क था कि प्रत्येक रियासत मूल रूप से स्वतंत्र थी, इसलिए वह उस सीमा को छोड़कर स्वतंत्र बनी रही, जिस सीमा तक उसने अपनी संप्रभुता ब्रिटिश ताज को सौंपी थी; अर्थात विशेष अधिकार रियासतों के पास थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ