1939 में सुभाष चंद्र बोस के त्यागपत्र देने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बना?
- Aराजेंद्र प्रसाद
- Bअबुल कलाम आजाद
- Cजवाहरलाल नेहरू
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) राजेंद्र प्रसाद
व्याख्या
1938 ई. के कांग्रेस के हरिपुरा (गुजरात) अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस पहली बार (निर्विरोध) कांग्रेस अध्यक्ष बने। 1939 ई. के त्रिपुरी अधिवेशन में गांधी जी द्वारा समर्थित पट्टाभि सीतारमैया को हराकर वे दूसरी बार अध्यक्ष बने; परंतु कार्यकारिणी के गठन के प्रश्न पर गांधी जी से मतभेद के कारण उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, जिसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।