आधुनिक इतिहास PYQ 425 / 636 · सांप्रदायिक पंचाट और पूना पैक्ट

पूना समझौते का उद्देश्य था:

  1. Aहिंदू-मुस्लिम एकता
  2. Bअछूतों को प्रतिनिधित्व देना
  3. Cराजाओं को विशेषाधिकार देना
  4. Dद्वैध शासन पर पुनर्विचार

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) अछूतों को प्रतिनिधित्व देना

व्याख्या

सांप्रदायिक पंचाट में प्रांतीय विधानमंडलों में दलितों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 71 थी, जिसे पूना समझौते में बढ़ाकर 148 (मद्रास-30, सिंध सहित बंबई-15, पंजाब-8, बिहार और उड़ीसा-18, मध्य प्रांत और बरार-20, असम-7, बंगाल-30 और आगरा तथा अवध का संयुक्त प्रांत-20) कर दिया गया। कुछ पुस्तकों में यह संख्या 147 दी गई है। साथ ही केंद्रीय विधानमंडल में सामान्य वर्ग की 18 प्रतिशत सीटें दलित वर्गों के लिए आरक्षित की गईं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ