आधुनिक इतिहास PYQ 414 / 636 · गोलमेज सम्मेलन

निम्नलिखित में से किस भारतीय नेता ने लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया?

  1. Aमौलाना मोहम्मद अली
  2. Bमौलाना अबुल कलाम आजाद
  3. Cमहात्मा गांधी
  4. Dपं. जवाहरलाल नेहरू

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) मौलाना मोहम्मद अली

व्याख्या

10 जून और 24 जून, 1930 को साइमन कमीशन की रिपोर्ट दो भागों में प्रकाशित हुई। भारतीय राजनीतिक संगठनों ने कमीशन की सिफारिशें अस्वीकार कर दीं। रिपोर्ट प्रकाशित होने के समय कांग्रेस के प्रमुख नेता जेल में थे। निराशा और असंतोष के वातावरण में ब्रिटिश सरकार ने नवंबर, 1930 में लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन बुलाया। इसमें लगभग 89 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, परंतु कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं गया। भाग लेने वाले प्रमुख भारतीयों में तेज बहादुर सप्रू, वी.एस. श्रीनिवास शास्त्री, मुहम्मद अली, मुहम्मद शफी, आगा खान, फजलुल हक, मुहम्मद अली जिन्ना, होमी मोदी, एम.आर. जयकर, मुंजे, बी.आर. अंबेडकर और सुंदर सिंह मजीठिया शामिल थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ