भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस अधिवेशन में पूर्ण स्वाधीनता (पूर्ण स्वराज) का प्रस्ताव पारित किया?
- A1920 ई., नागपुर
- B1924 ई., बेलगांव
- C1929 ई., लाहौर
- D1931 ई., कराची
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1929 ई., लाहौर
व्याख्या
कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में ब्रिटिश सरकार को चेतावनी दी गई कि वह वर्ष के अंत तक नेहरू रिपोर्ट स्वीकार करे, अन्यथा उसे कांग्रेस द्वारा शुरू किए जाने वाले जन-आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। तय समय-सीमा में सरकार से कोई निश्चित उत्तर न मिलने पर दिसंबर, 1929 में पं. जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस का ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन हुआ, जिसमें पं. नेहरू ने पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता) का लक्ष्य घोषित किया। 31 दिसंबर, 1929 की आधी रात का घंटा बजते ही कांग्रेस अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू ने लाहौर में रावी नदी के तट पर भारतीय स्वतंत्रता का ध्वज फहराया। 2 जनवरी, 1930 की अपनी बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी, 1930 को 'पूर्ण स्वाधीनता दिवस' या 'पूर्ण स्वराज दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यहीं से हर वर्ष 26 जनवरी को पूर्ण स्वाधीनता दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।