भारतीय राजव्यवस्था PYQ 209 / 440 · संसद — लोक सभा

लोक सभा अध्यक्ष को हटाने के लिए आवश्यक है:

  1. Aसाधारण बहुमत
  2. Bप्रभावी बहुमत
  3. Cपूर्ण बहुमत
  4. Dविशेष बहुमत

B.P.S.C. DSO (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) प्रभावी बहुमत

व्याख्या

अनुच्छेद 94(ग) के अंतर्गत अध्यक्ष को लोक सभा के ऐसे संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है जो सदन के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित हो। इसका अर्थ है सदन की कुल सदस्य संख्या में से रिक्त स्थान घटाकर, जिसे प्रभावी बहुमत कहते हैं।

ऐसे संकल्प की कम से कम 14 दिन की सूचना देनी होती है। जब संकल्प पर विचार हो रहा हो, तब अध्यक्ष पीठासीन नहीं होते, परंतु बोल सकते हैं और प्रथमतः मत दे सकते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 440 भारतीय राजव्यवस्था PYQ