रौलेट एक्ट कब पारित हुआ?
- A1909
- B1919
- C1930
- D1942
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1919
व्याख्या
भारत में बढ़ती क्रांतिकारी गतिविधियों को कुचलने के लिए सरकार ने 1917 ई. में न्यायाधीश सिडनी रौलेट की अध्यक्षता में एक समिति बनाई, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के दमन की एक प्रभावी योजना तैयार करना था। इसकी सिफारिशों के आधार पर मार्च, 1919 में पारित विधेयक रौलेट एक्ट कहलाया। रौलेट एक्ट के तहत ब्रिटिश सरकार किसी को भी बिना मुकदमे के अधिकतम दो वर्ष तक कैद में रख सकती थी। इसलिए इस कानून को 'न अपील, न दलील, न वकील' का कानून कहा गया।