निम्नलिखित में से कौन-सी समिति पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित नहीं है?
- Aअशोक मेहता समिति
- Bजी. वी. के. राव समिति
- Cस्वर्ण सिंह समिति
- Dएल. एम. सिंघवी समिति
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) स्वर्ण सिंह समिति
व्याख्या
स्वर्ण सिंह समिति (1976) ने मौलिक कर्तव्यों की सिफारिश की थी, जिन्हें 42वें संशोधन ने संविधान में जोड़ा। इसका पंचायती राज से कोई संबंध नहीं था।
अन्य समितियां स्थानीय शासन से संबंधित थीं:
- अशोक मेहता समिति (1977–78): द्वि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था।
- जी. वी. के. राव समिति (1985): ग्रामीण विकास और नियोजन में पंचायती राज।
- एल. एम. सिंघवी समिति (1986): पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा।