भारतीय राजव्यवस्था PYQ 336 / 375 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (पंचायती राज समितियां)सूची-II (वर्ष)
a. सी.एच. हनुमंत राव1. 1985
b. जी.वी.के. राव2. 1986
c. अशोक मेहता3. 1984
d. एल.एम. सिंघवी4. 1957
e. बलवंत राय मेहता5. 1978

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (क्रम a b c d e):

  1. A4 5 1 3 2
  2. B2 4 1 3 5
  3. C5 3 2 4 1
  4. D3 1 5 2 4
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam), 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 3 1 5 2 4

व्याख्या

पंचायती राज से संबंधित प्रमुख समितियां हैं—बलवंत राय मेहता समिति (1957), अशोक मेहता समिति (1977–78), जी.वी.के. राव समिति (1985), एल.एम. सिंघवी समिति (1986), सी.एच. हनुमंत राव समिति (1984) और पी.के. थुंगन समिति (1988) आदि।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ