आधुनिक इतिहास PYQ 108 / 1999 · गवर्नर / गवर्नर जनरल / वायसराय

किस वायसराय ने भारत में औपनिवेशिक आर्थिक ढांचे का विकेंद्रीकरण किया?

  1. Aमेयो
  2. Bकर्जन
  3. Cरिपन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

70th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) मेयो

व्याख्या

वायसराय लॉर्ड मेयो का कार्यकाल (1869-72) शैक्षिक, आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों के लिए जाना जाता है। मेयो ने 14 दिसंबर, 1870 को एक संकल्प जारी किया। इस संकल्प में पहली बार औपनिवेशिक आर्थिक ढांचे के विकेंद्रीकरण की बात की गई और केंद्रीय तथा प्रांतीय वित्त के विभाजन की दिशा में पहला कदम उठाया गया। इसमें प्रांतीय सरकारों को जेल, शिक्षा और चिकित्सा जैसी सेवाओं के लिए केंद्रीय राजस्व का एक भाग देकर कुछ स्वायत्तता दी गई और उन्हें अपनी इच्छा से प्रशासन करने की छूट मिली। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ