आधुनिक इतिहास PYQ 942 / 1999 · गांधी जी और उनके प्रारंभिक आंदोलन

1917-18 में अहमदाबाद में गांधी जी द्वारा शुरू किए गए 'सत्याग्रह' में किसने भाग लिया?

  1. Aकृषक वर्ग
  2. Bऔद्योगिक मजदूर
  3. Cजनता
  4. Dमध्यम वर्ग

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) औद्योगिक मजदूर

व्याख्या

चंपारण की सफलता के बाद गांधी जी का अगला प्रयोग 1918 ई. में अहमदाबाद की एक सूती कपड़ा मिल में बोनस बढ़ाने को लेकर मिल मालिकों और मजदूरों के बीच हुए विवाद में हस्तक्षेप करना था। विवाद प्लेग बोनस को लेकर था। प्लेग का प्रकोप समाप्त होने के बाद मालिक इसे बंद करना चाहते थे, जबकि मजदूर इसे जारी रखने की मांग कर रहे थे। उत्पादन लागत, मुनाफे और मजदूरों के जीवन-निर्वाह खर्च का विस्तृत अध्ययन करने के बाद गांधी जी ने घोषणा की कि मजदूरों के वेतन में 35% वृद्धि होनी चाहिए। मिल मालिकों द्वारा बनाए गए न्यायाधिकरण ने उनकी बात मान ली।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ