आधुनिक इतिहास PYQ 306 / 636 · गांधी जी और उनके प्रारंभिक आंदोलन

गांधी जी को चंपारण आने का निमंत्रण किसने दिया?

  1. Aराजकुमार शुक्ल
  2. Bराजेंद्र प्रसाद
  3. Cजयप्रकाश नारायण
  4. Dकृष्ण सहाय
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राजकुमार शुक्ल

व्याख्या

जनवरी, 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी ने 1917 ई. में बिहार के चंपारण जिले में अपना पहला सफल सत्याग्रह किया। 1916 ई. में चंपारण के एक किसान राजकुमार शुक्ल ने लखनऊ में गांधी जी से भेंट की और उनसे चंपारण आने का आग्रह किया। चंपारण का मामला काफी पुराना था। 19वीं सदी के अंत तक जर्मनी के कृत्रिम रंगों ने बाजार में नील का स्थान ले लिया। परिणामस्वरूप चंपारण के यूरोपीय बागान मालिक नील की खेती बंद करने को विवश हो गए। किसान भी नकदी फसल के रूप में नील की खेती से छुटकारा चाहते थे। किसानों की विवशता का लाभ उठाकर गोरे बागान मालिकों ने अनुबंध से मुक्त करने के नाम पर लगान और अन्य गैर-कानूनी करों में मनमानी वृद्धि कर दी। किसानों के इसी शोषण के विरुद्ध गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ