आधुनिक इतिहास PYQ 26 / 636 · गवर्नर / गवर्नर जनरल / वायसराय

निम्नलिखित में से किसने बंगाल में 'द्वैध शासन' प्रणाली को समाप्त किया?

  1. Aरॉबर्ट क्लाइव
  2. Bलॉर्ड कॉर्नवालिस
  3. Cवॉरेन हेस्टिंग्स
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

41st B.P.S.C. (Pre) 199647th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) वॉरेन हेस्टिंग्स

व्याख्या

1771 ई. में कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स ने द्वैध शासन प्रणाली समाप्त करने का निर्णय लिया, जिसे 1772 ई. में वॉरेन हेस्टिंग्स ने लागू किया। कलकत्ता परिषद और उसके अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वे स्वयं दीवान के रूप में काम करें और बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा का प्रशासन अपने हाथ में लें। वॉरेन हेस्टिंग्स ने दोनों उप-दीवानों, मोहम्मद रजा खान और राजा शिताब राय, को पद से हटा दिया। बंगाल में 1765 ई. से शुरू माने जाने वाले द्वैध शासन में कंपनी दीवानी के अधिकार अपने पास रखती थी और निजामत का काम नवाब के माध्यम से करती थी, परंतु वास्तविक शक्ति कंपनी के पास रहती थी। क्लाइव मानता था कि सारी शक्ति कंपनी के पास है और नवाब के पास केवल सत्ता की छाया है। उसने सिलेक्ट कमेटी को लिखा था: 'यह नाम, यह छाया आवश्यक है और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।'

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ