निम्नलिखित में से कौन-सा क्लोरोफिल का घटक नहीं है?
- Aकैल्शियम
- Bकार्बन
- Cमैग्नीशियम
- Dहाइड्रोजन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कैल्शियम
व्याख्या
क्लोरोफिल (पर्णहरित) एक जटिल कार्बनिक वर्णक है। यह वर्णक पत्तियों के हरे रंग का कारण है। मैग्नीशियम क्लोरोफिल का प्रमुख तत्व है। मैग्नीशियम के अतिरिक्त क्लोरोफिल में कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन भी उपस्थित होते हैं।