रात में पेड़ के नीचे न सोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि पेड़—
- Aकम मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं
- Bरात में हानिकारक गैसें छोड़ते हैं
- Cकार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं
- Dकार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ते हैं
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं
व्याख्या
दिन में सूर्य के प्रकाश में पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। रात में प्रकाश-संश्लेषण रुक जाता है और पौधे केवल श्वसन करते हैं: वे ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। इस प्रकार रात में पेड़ों के नीचे कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है और घुटन महसूस होती है; इसलिए रात में पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए।