हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का चौथा सत्र (UNEA-4) कहां आयोजित हुआ?
- Aपेरिस – फ्रांस
- Bउलानबटोर – मंगोलिया
- Cबीजिंग – चीन
- Dनैरोबी – केन्या
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) नैरोबी – केन्या
व्याख्या
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का चौथा सत्र 11 से 15 मार्च, 2019 तक नैरोबी (केन्या) में आयोजित हुआ। COVID-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का पांचवां सत्र (UNEA-5) दो भागों में आयोजित हुआ– पहला भाग (UNEA-5.1) – फरवरी 2021, नैरोबी (केन्या), वर्चुअल प्रारूप में। दूसरा भाग (UNEA-5.2) – 28 फरवरी से 2 मार्च, 2022, नैरोबी (केन्या)। UNEA का पांचवां सत्र 28 फरवरी से 2 मार्च, 2022 तक नैरोबी में हाइब्रिड मोड में आयोजित हुआ। UNEA-5 का मुख्य विषय था “सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रकृति हेतु कार्यों को सुदृढ़ करना।” संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का सातवां सत्र (UNEA-7) 8 से 12 दिसंबर, 2025 तक नैरोबी, केन्या में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के मुख्यालय में आयोजित हुआ।