चर्चित “लिस्बन घोषणा” किसके संरक्षण से संबंधित है?
- Aमीठे पानी के हिमनद
- Bवायु
- Cपर्वत
- Dमहासागर
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) महासागर
व्याख्या
लिस्बन घोषणा महासागरों के संरक्षण से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि 2022 में पांच दिवसीय संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 150 से अधिक देशों ने समुद्री आपातकाल से निपटने के लिए विज्ञान-आधारित और नवाचारी कार्यों को बढ़ाने पर सामूहिक रूप से सहमति व्यक्त की। यह घोषणा, समाज के सभी वर्गों– युवाओं, नागरिक समाज, व्यवसायों और वैज्ञानिक समुदाय– की साहसिक प्रतिबद्धताओं के साथ, खाद्य सुरक्षा, आजीविका और सुरक्षित ग्रह के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और उत्पादक महासागर की केंद्रीय भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। सम्मेलन की सह-मेजबानी पुर्तगाल और केन्या ने की। 100 से अधिक देश प्रकृति और लोगों के लिए उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन में शामिल हुए और 2030 तक विश्व के 30% महासागरों की रक्षा का संकल्प लिया।