भूगोल PYQ 533 / 587 · पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

“गंगा डॉल्फिन” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. IUCN रेड लिस्ट में गंगा नदी डॉल्फिन को संकटग्रस्त जंतु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 2. इसकी आंख में क्रिस्टलीय लेंस नहीं होता, जिससे यह प्रभावी रूप से दृष्टिहीन होती है। 3. यह चलने और शिकार करने के लिए प्रतिध्वनि-निर्धारण (इकोलोकेशन) का उपयोग करती है। 4. इसे भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में मान्यता दी गई है। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. Aकेवल 1, 3 और 4
  2. Bकेवल 1, 2 और 4
  3. Cकेवल 2, 3 और 4
  4. Dउपर्युक्त सभी

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

व्याख्या

गंगा डॉल्फिन के बारे में निम्नलिखित कथन सही हैं - • 2009 में गंगा नदी डॉल्फिन को भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में मान्यता दी गई। • यह चलने और शिकार के लिए प्रतिध्वनि-निर्धारण का उपयोग करती है। • इसकी आंख में क्रिस्टलीय लेंस नहीं होता, जिससे यह प्रभावी रूप से दृष्टिहीन होती है। • IUCN रेड लिस्ट में गंगा नदी डॉल्फिन को संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ