निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्री जैव-विविधता की दृष्टि से विश्व के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है, जिसमें इक्कीस द्वीपों के साथ ज्वारनदमुख, समुद्री तट, तट के निकट के वन, समुद्री घास, प्रवाल भित्तियां, लवणीय दलदल और मैंग्रोव शामिल हैं?
- Aनीलगिरि जैवमंडल रिजर्व
- Bमन्नार की खाड़ी जैवमंडल रिजर्व
- Cनंदा देवी जैवमंडल रिजर्व
- Dसुंदरबन जैवमंडल रिजर्व
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) मन्नार की खाड़ी जैवमंडल रिजर्व
व्याख्या
दिए गए विकल्पों में मन्नार की खाड़ी जैवमंडल रिजर्व समुद्री जैव-विविधता की दृष्टि से विश्व के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में 21 द्वीपों के साथ ज्वारनदमुख, समुद्री तट, तट के निकट के वन, समुद्री घास, प्रवाल भित्तियां, लवणीय दलदल और मैंग्रोव शामिल हैं।