आधुनिक इतिहास PYQ 247 / 636 · भारत में क्रांतिकारी आंदोलन

सरकार के विरोध में असेंबली में बम फेंकते समय भगत सिंह की आयु क्या थी?

  1. A21 वर्ष
  2. B21 वर्ष से थोड़ी अधिक
  3. C25 वर्ष
  4. D25 वर्ष से थोड़ी अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 21 वर्ष से थोड़ी अधिक

व्याख्या

भगत सिंह भारत के एक प्रमुख क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 28 सितंबर, 1907 को हुआ था। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल, 1929 को केंद्रीय विधानसभा में बम फेंका। अतः इस घटना के समय भगत सिंह की आयु 21 वर्ष (21 वर्ष, 6 महीने, 11 दिन) थी। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ