आधुनिक इतिहास PYQ 246 / 636 · भारत में क्रांतिकारी आंदोलन

सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को किस तारीख को फांसी दी गई?

  1. A12 नवंबर, 1930
  2. B23 मार्च, 1931
  3. C7 सितंबर, 1931
  4. D4 मार्च, 1931
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre)-2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 23 मार्च, 1931

व्याख्या

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच.एस.आर.ए.) के दो सदस्यों, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त, ने 8 अप्रैल, 1929 को केंद्रीय विधानसभा में बम फेंके। दोनों गिरफ्तार हुए और उन पर केंद्रीय असेंबली बम कांड के तहत मुकदमा चला। बाद में एच.एस.आर.ए. के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार हुए और क्रांतिकारियों पर लाहौर षड्यंत्र केस के तहत मुकदमा चला। 1930 ई. में लाहौर षड्यंत्र केस का निर्णय आया, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मृत्युदंड दिया गया। 23 मार्च, 1931 को तीनों को फांसी दे दी गई। उनकी फांसी के समाचार से पूरा देश गहरे शोक में डूब गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ