भूगोल PYQ 445 / 587 · स्थलरूप, द्वीप, जलसंधियां, नहरें एवं वायुमंडल

निम्नलिखित में से किस स्थलसंधि को ‘शैतान की गर्दन’ के नाम से जाना जाता है?

  1. Aक्रा स्थलसंधि
  2. Bपनामा स्थलसंधि
  3. Cकरेलियन स्थलसंधि
  4. Dकोरिंथ स्थलसंधि

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) क्रा स्थलसंधि

व्याख्या

स्थलसंधि भूमि की एक संकरी पट्टी है, जो दो बड़े भूभागों को जोड़ती है और दो जल निकायों को अलग करती है। क्रा स्थलसंधि दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड में मलय प्रायद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया की मुख्य भूमि के बीच एक संकरी भू-पट्टी के रूप में स्थित है। क्रा स्थलसंधि बहुत संकरी होने और समुद्री मार्गों में बाधा होने के कारण इसे “शैतान की गर्दन” उपनाम दिया गया है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ