निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. सतही क्षेत्रफल की दृष्टि से विक्टोरिया झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। 2. यह अफ्रीका की महान झीलों में से एक है। 3. इसकी सीमा चार देशों– तंजानिया, युगांडा, रवांडा और केन्या– से लगती है। 4. विक्टोरिया झील से निकलने वाली एकमात्र धारा नील नदी है, जो युगांडा के जिंजा के पास झील से बाहर निकलती है। उपर्युक्त में से कौन-से कथन गलत हैं?
- A1 और 2
- B2 और 4
- C3 और 4
- D1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1 और 3
व्याख्या
विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। यह झील अफ्रीका में तंजानिया, युगांडा और केन्या के बीच स्थित है। विक्टोरिया झील की सीमा सीधे रवांडा से नहीं लगती; हालांकि रवांडा इसके विशाल अपवाह बेसिन का भाग है। इसका क्षेत्रफल लगभग 68,800 वर्ग किमी. और औसत गहराई लगभग 40 मीटर है। विक्टोरिया झील से निकलने वाली एकमात्र धारा नील नदी है, जो युगांडा में जिंजा के पास श्वेत नील के रूप में बाहर निकलती है। सतही क्षेत्रफल की दृष्टि से विक्टोरिया झील सुपीरियर झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।