महासागर में उच्च ज्वार का कारण है
- Aभूकंप
- Bसूर्य
- Cतारे
- Dचंद्रमा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) चंद्रमा
व्याख्या
महासागरों में उच्च ज्वार सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण तथा पृथ्वी पर उत्पन्न दो बलों– अभिकेंद्री बल और अपकेंद्री बल– के परिणामी बल के कारण आते हैं। महासागरीय ज्वार मुख्य रूप से चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का परिणाम हैं। चंद्रमा सूर्य की तुलना में पृथ्वी के बहुत निकट है। इसके आकर्षण के कारण समुद्री जल ऊपर उठता है और ज्वार बनता है। सूर्य का गुरुत्वाकर्षण उतना प्रभावी नहीं है। इसलिए सूर्य के कारण आने वाले ज्वार चंद्रमा के कारण आने वाले ज्वारों जितने ऊंचे नहीं उठते। उल्लेखनीय है कि चंद्रमा की ज्वार उत्पन्न करने की शक्ति सूर्य की लगभग 2.17 गुना है।