भूगोल PYQ 363 / 587 · भूगर्भिक इतिहास एवं चट्टानें

अवसादी चट्टानों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  1. Aये ऐसी चट्टानें हैं, जिनकी संरचना तापमान और दाब पर निर्भर करती है
  2. Bये चट्टानें रवेदार होती हैं
  3. Cये चट्टानें परतों में निक्षेपित होती हैं
  4. Dये चट्टानें जल में नहीं बन सकतीं

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) ये चट्टानें परतों में निक्षेपित होती हैं

व्याख्या

परतदार या अवसादी चट्टानें तब बनती हैं, जब चट्टानों के टूटने और अपक्षय से प्राप्त मलबा जल में जमा होता रहता है। अवसादी चट्टानें केवल जल में ही नहीं, बल्कि पवन, हिमनद आदि अपरदन के अन्य कारकों द्वारा भी बनती हैं। इनमें जीवों के अवशेष और पौधों के टुकड़े पर्याप्त मात्रा में होते हैं। पृथ्वी की सतह पर फैली अवसादी चट्टानें परतदार होती हैं, अर्थात ये स्तरों में निक्षेपित होती हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ