भूगोल PYQ 362 / 587 · भूगर्भिक इतिहास एवं चट्टानें

वलन परिणाम है-

  1. Aमहाद्वीप निर्माणकारी बल का
  2. Bकोरिओलिस बल का
  3. Cपर्वत निर्माणकारी बल का
  4. Dबहिर्जात बल का

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) पर्वत निर्माणकारी बल का

व्याख्या

पर्वत निर्माणकारी बल तीव्र क्षैतिज अंतर्जात बल हैं, जो भूपर्पटी में अत्यधिक वलन, भ्रंशन और विरूपण उत्पन्न करते हैं, जिससे पर्वतों का निर्माण होता है। इसके अंतर्गत दो प्रकार के बल कार्य करते हैं– संपीडन बल और तनाव बल। संपीडन बल के कारण चट्टानों की परतें मुड़ जाती हैं, जिसे “वलन” कहते हैं। ऊपर की ओर मुड़े भाग को “अपनति” और नीचे की ओर मुड़े भाग को “अभिनति” कहते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ