आधुनिक इतिहास PYQ 218 / 636 · कांग्रेस में नरम दल और गरम दल

निम्नलिखित में से कौन उग्रपंथी नहीं था?

  1. Aबाल गंगाधर तिलक
  2. Bमदनलाल
  3. Cउधम सिंह
  4. Dजी.के. गोखले

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) जी.के. गोखले

व्याख्या

गोपाल कृष्ण गोखले उदारवादी (नरमपंथी) खेमे से जुड़े थे। वे समभाव और न्याय की कोमल भावना में विश्वास करते थे। उन्हें पूरा विश्वास था कि आंदोलन के तूफानों के बीच राष्ट्र का पुनरुत्थान नहीं हो सकता। वे साधन और साध्य दोनों की पवित्रता में विश्वास करते थे। इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर गांधी जी उनके शिष्य बने। उन्होंने 1889 ई. के बंबई कांग्रेस अधिवेशन के मंच से राजनीति में प्रवेश किया। 1897 ई. में उन्हें और दिनशा वाचा को भारतीय व्यय की जांच के लिए नियुक्त वेल्बी आयोग के सामने गवाही देने को कहा गया। 1899 ई. में वे बंबई विधान परिषद और बाद में इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए चुने गए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ