अधिकांश नरमपंथी नेता कहां से आते थे?
- Aग्रामीण क्षेत्रों से
- Bशहरी क्षेत्रों से
- Cग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से
- Dपंजाब से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) शहरी क्षेत्रों से
व्याख्या
उदारवादी राजनीति या राजनीतिक भिक्षावृत्ति के युग में अधिकांश नरमपंथी नेता, जैसे दादाभाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता, दिनशा वाचा, व्योमेश चंद्र बनर्जी और सुरेंद्रनाथ बनर्जी, शहरी क्षेत्रों से जुड़े थे। इस काल में कांग्रेस पर समृद्ध, मध्यमवर्गीय बुद्धिजीवियों का प्रभुत्व था, जिनमें वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार और साहित्यकार शामिल थे। उपाधियां और ऊंचे पद उन्हें आकर्षित करते थे। कांग्रेस में आने वाले प्रतिनिधि प्रायः बड़े नगरों से आते थे और आम जनता से उनका संपर्क सीमित था। फिरोजशाह मेहता ने स्वयं कहा था, 'कांग्रेस की आवाज जनता की आवाज नहीं है; परंतु उनके बीच रहने वाले अन्य देशवासियों का यह कर्तव्य है कि वे उनकी भावनाओं को समझें।'