दिए गए कूट का प्रयोग कर हरित क्रांति के घटक चुनिए: 1. उच्च उपज वाली किस्मों के बीज 2. सिंचाई 3. ग्रामीण विद्युतीकरण 4. ग्रामीण सड़कें और विपणन कूट:
- Aकेवल (1) और (2)
- Bकेवल (1), (2) और (3)
- Cकेवल (1), (2) और (4)
- Dसभी चारों
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल (1) और (2)
व्याख्या
भारत में 1960 के दशक में उच्च उपज वाली किस्मों के बीजों, उर्वरकों, सिंचाई और अन्य तकनीकी पद्धतियों को बढ़ावा देना हरित क्रांति के नाम से जाना गया। अतः हरित क्रांति के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर है।