भूगोल PYQ 191 / 587 · कृषि एवं हरित क्रांति

भारत में द्वितीय हरित क्रांति के बारे में क्या सत्य है? 1. इसका उद्देश्य हरित क्रांति से पहले ही लाभान्वित क्षेत्रों में गेहूं और चावल का उत्पादन और बढ़ाना है। 2. इसका उद्देश्य बीज-जल-उर्वरक प्रौद्योगिकी को उन क्षेत्रों तक पहुंचाना है, जो हरित क्रांति से लाभान्वित नहीं हो सके। 3. इसका उद्देश्य आरंभ में हरित क्रांति में शामिल फसलों के अतिरिक्त अन्य फसलों की उपज बढ़ाना है। 4. इसका उद्देश्य फसल उत्पादन को पशुपालन, सामाजिक वानिकी और मत्स्यन से जोड़ना है नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A1 और 2
  2. B2 और 3
  3. C2 और 4
  4. D1 और 4

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 2 और 4

व्याख्या

भारत में द्वितीय हरित क्रांति का उद्देश्य बीज, जल, उर्वरक और प्रौद्योगिकी को उन क्षेत्रों तक पहुंचाना है, जो अब तक हरित क्रांति से लाभान्वित नहीं हो सके हैं, तथा फसल उत्पादन को पशुपालन, सामाजिक वानिकी और मत्स्यन से जोड़ना है। द्वितीय हरित क्रांति में यह नहीं कहा गया है कि प्रथम हरित क्रांति में शामिल फसलों को छोड़ दिया जाए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ