हीराकुड बांध किस नदी पर बनाया गया है?
- Aशिवनाथ
- Bनर्मदा
- Cमहानदी
- Dसोन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) महानदी
व्याख्या
हीराकुड बांध ओडिशा राज्य में महानदी पर बनी एक बहुउद्देशीय परियोजना है। यह लगभग 60.96 मीटर (अधिकतम) ऊंचा और 4.8 किमी. लंबा (मुख्य बांध की लंबाई) है। बांध की कुल लंबाई 25.8 किमी. है। इस परियोजना के माध्यम से खरीफ फसलों के लगभग 155635/159106 हेक्टेयर और रबी फसलों के 108385 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई प्रदान की जाती है।