भूगोल PYQ 126 / 587 · जलवायु एवं प्राकृतिक आपदाएं

भारतीय मानसून मौसमी विस्थापन से इंगित होता है, इसका कारण है –

  1. Aस्थल और समुद्र का विभेदी तापमान
  2. Bमध्य एशिया की ठंडी पवन
  3. Cतापमान की अत्यधिक समानता
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) स्थल और समुद्र का विभेदी तापमान

व्याख्या

भारतीय मानसून की विशेषता मौसमी विस्थापन (मौसमी पवन दिशा का उलटना) है। लगभग छह महीने (शीत ऋतु में) इसकी दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर रहती है और शेष छह महीने (ग्रीष्म ऋतु में) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर रहती है। इन मानसूनी पवनों की उत्पत्ति तापमान के अंतर से जुड़ी है, यद्यपि इस पर काफी विवाद रहा है। इसके लिए दो मुख्य संकल्पनाएं प्रस्तुत की गई हैं– तापीय संकल्पना: मानसून की उत्पत्ति स्थल और जल के विभेदी तापन/शीतलन तथा उनके गर्म और ठंडे होने की विपरीत प्रकृति के कारण होती है; अर्थात सूर्य के उत्तर और दक्षिण की ओर खिसकने का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। आधुनिक संकल्पना: आधुनिक मत के अनुसार मानसूनी पवनों की उत्पत्ति वायुदाब में परिवर्तन और दाब पेटियों तथा पवन पेटियों के खिसकने के कारण होती है। यह संकल्पना सबसे पहले फ्लोन नामक विद्वान ने प्रस्तुत की थी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ