निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलरुद्ध नदी है?
- Aताप्ती
- Bकृष्णा
- Cलूनी
- Dनर्मदा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) लूनी
व्याख्या
राजस्थान की लूनी नदी अजमेर के पास अरावली श्रेणी में स्थित नाग पहाड़ी से निकलती है। आरंभ में इसे सागरमती कहा जाता है और इसकी सहायक नदी सरसुती (पुष्कर झील से निकलने वाली) के मिलने के बाद इसे लूनी नदी कहा जाता है। अपने मार्ग के ऊपरी भाग में लगभग 100 किमी. तक इसका जल मीठा रहता है; परंतु बालोतरा पहुंचने पर उस क्षेत्र में अपनी तली की लवणयुक्त सतह के कारण इसका जल खारा हो जाता है। यह नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती है और कच्छ के रण में विलीन हो जाती है। इस प्रकार यह एक अंतःस्थलीय नदी है। जल की लवणता के कारण इसे लूनी (राजस्थानी– लूणी) कहा जाता है। यह नाम संस्कृत शब्द ‘लवणवती’ (नमक की नदी) से बना है।