भूगोल PYQ 52 / 587 · तटरेखा एवं द्वीप समूह

लक्षद्वीप द्वीप समूह है -

  1. Aप्रवाल भित्ति का संचयन
  2. Bज्वालामुखीय पदार्थों का संचयन
  3. Cमृदा अवसादन
  4. Dउपर्युक्त में से कोई भी सत्य नहीं है

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) प्रवाल भित्ति का संचयन

व्याख्या

लक्षद्वीप अरब सागर में केरल के कोच्चि तट से लगभग 220–440 किमी. की दूरी पर स्थित द्वीपों का समूह है। यह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है। अधिकांश द्वीप प्रवाल उत्पत्ति के हैं। लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की कुल संख्या 36 है। सबसे उत्तरी बसा हुआ द्वीप चेतलाट है और सबसे दक्षिणी द्वीप मिनिकॉय है, जो 9° चैनल द्वारा शेष द्वीपों से अलग होता है। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है। सबसे बड़ा द्वीप एंड्रोट है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ