'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना सुरक्षा वाल्व सिद्धांत के आधार पर, ब्रिटिश सरकार को खतरों से बचाने के लिए हुई थी।' यह किस नेता ने कहा?
- Aसी. राजगोपालाचारी
- Bलाला लाजपत राय
- Cबिपिन चंद्र पाल
- Dइनमें से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लाला लाजपत राय
व्याख्या
सुरक्षा वाल्व सिद्धांत का प्रयोग गरम दल के नेता लाला लाजपत राय ने अपनी पुस्तक 'यंग इंडिया' में किया। वे कांग्रेस को लॉर्ड डफरिन के दिमाग की उपज मानते थे। लाला लाजपत राय का मानना था कि अंग्रेजों ने कांग्रेस संगठन का प्रयोग ब्रिटिश सरकार को खतरों से बचाने के लिए किया।